PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार चोरी, नकबजनी के प्रकरणों का खुलासा कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में घनश्याम सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर मय जाब्ता के द्वारा रामपुरा गांव में हुई नकबजनी में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-परिवादी दिनेश कुमार पुत्र कपुराराम माली निवासी रामपुरा, ने थाना सिरोही सदर पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं परिवार सहित सुरत गया हुआ था, उस दौरान दिनंक 05/06.11.2025 की रात्रि में अज्ञात चोरो ने मेरे रहवासी मकान का ताला तोडकर मेरे घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर ले गये है। वगैरह पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-प्रकरण की घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार थाना पर अलग-अलग टीमें गठित कर मुल्जिमान की तलाश जगह-ब-जगह की गई एवं मुखबिर मामूर किए। संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ की गई। तकनिकी व परपंरागत स्त्रोत का उपयोग कर प्रकरण का राजफाश कर पूर्व में अभियुक्त जुमाराम पुत्र हीराराम जाति गरासिया, उम्र 27 साल, निवासी नाडी फली, मालप, पुलिस थाना पिण्डवाडा, जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया था। शेष अभियुक्त की तलाश जारी थी, जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.03.2026 को मुखबिर सूचना पर पिण्डवाडा से अभियुक्त कैलाश कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त कैलाश का पिता देवाराम पुत्र भगाराम भी आले दर्जे का शातिर नकबजन हो थाना पिण्डवाडा का एचएस है तथा वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है।
मुल्जिम द्वारा स्वीकार की गई वारदातेः- गिरफ्तारशुदा मुल्जिम से की गई पूछताछ के आधार पर अभियुक्त ने बताया कि वह अपने गांव मालप के ही अलग-अलग साथियों के साथ मिलकर रात्री में सुने मकानो आदि के ताले तोडकर वारदात करता है। अभियुक्त द्वारा प्रकरण हाजा की वारदात के साथ-साथ अपने साथियों के साथ मिलकर थाना कोतवाली सिरोही थानान्तर्गत सिरोही शहर में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया है। जो निम्नानुसार है:-
1. पुलिस थाना सिरोही सदर के गांव रामपुरा में सूने मकान का ताला तोडकर नकदी व जेवरात चुराना।
2. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही अन्तर्गत कृष्णापुरी सिरोही में सितम्बर 2025 में रात्री में पार्लर की दुकान का ताला तोडकर चोरी करना।
3. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही अन्तर्गत कृष्णापुरी सिरोही में किराणे की दुकान का ताला तोडकर चोरी करना।
4. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही अन्तर्गत आदर्शनगर सिरोही में से मोटरसाईकिल चोरी करना।
5. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही अन्तर्गत राधिका नगर सिरोही में सुने मकान का ताला तोडकर चोरी करना।
6. पुलिस थाना कोतवाली सिरोही अन्तर्गत जेकेडी स्कुल के पास नवम्बर 2025 में मशीनरी पार्टस गोदाम का ताला तोडकर चोरी करना।
मुल्जिम कैलाशकुमार पूर्व में भी चोरी नकबजनी की वारदातों में संलिप्त रहा है तथा मुल्जिम के विरूद्ध चालान न्यायालय में पेश हुआ है। गिरफ्तारशुदा मुल्जिम से वारदात में शरीक अन्य मुल्जिमान व चोरी के माल की बरामदगी के बारे में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः कैलाश कुमार पुत्र देवाराम जाति ग्रासिया उम्र 22 वर्ष निवासी हिंगोरिया फली मालप पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1.जगदीश प्रसाद हैड कानि. पुलिस थाना सिरोही सदर।
2. प्रवीण सिह कानि. पुलिस थाना सिरोही सदर। (विशेष भूमिका)
3 श्रवण कुमार कानि. पुलिस थाना सिरोही सदर। (विशेष भूमिका)
4.लक्ष्मणसिह कानि. पुलिस थाना सिरोही सदर।
5. सौरभ सिंह कानि. पुलिस थाना सिरोही सदर।
