
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन पर्व के प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया के निर्देशानुसार एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। सिरोही जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने 9 मंडलों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि विभिन्न मंडलों में निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं। आबूपर्वत में अक्षय चौहान, सियावा में मुकेश सिंह डाभी और गिरवर में गणेश बंजारा को जिम्मेदारी दी गई है। कृष्णगंज का नेतृत्व हार्दिक देवासी को सौंपा गया है। पालड़ी एम में अजीत सिंह देवड़ा और शिवगंज में ताराराम कुमावत को नियुक्त किया गया है। रोहिड़ा में कांतिलाल जणवा, झालोडी में जवानाराम देवसी और भाखर में दशरथसिंह राव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष भंडारी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व का प्राथमिक लक्ष्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्ग तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।


