PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर मारवाड़-आउवा स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 590 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार इस कार्य से कई रेलसेवाएं प्रभावित होंगी। इनमें दो रेलसेवाएं रद्द की गई हैं।
गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 23 नवंबर 2025 को रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 24 नवंबर 2025 को रद्द रहेगी।
इसके अतिरिक्त कुछ रेलसेवाएं रेगुलेट भी की जाएंगी।
गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 23 नवंबर 2025 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह अजमेर-मारवाड़ जंक्शन के बीच 1 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा जो 23 नवंबर 2025 को साबरमती से चलेगी, वह पालनपुर-मारवाड़ जंक्शन के बीच 25 मिनट रेगुलेट की जाएगी।
