PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार लम्बे समय से फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में घनश्याम सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पिछले पांच वर्ष से फरार स्थाई वारंटी प्रकाश कुमार पुत्र शंकरजी जाति मेघवाल निवासी गोयली तहसील व जिला सिरोही जो अधिकतर समय नाम व हुलिया बदलकर मकान निर्माण की मजदुरी का कार्य करता है तथा अपनी पहचान छुपाकर सकुनत से रूहपोश रहता था, जिसे पुलिस टीम द्वारा कडी मेहनत कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तः प्रकाश कुमार पुत्र शंकरजी जाति मेघवाल निवासी गोयली पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही हाल मंडार जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. प्रवीण सिंह कानि. 861 पुलिस थाना सिरोही सदर।
2. वजाराम कानि. 656 पुलिस थाना सिरोही सदर।
