PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस” समारोह का आयोजन
जिला पुलिस द्वारा आयोजित किये विभिन्न कार्यक्रम
तखतगढ 12 जून :(खीमाराम मेवाड़ा) सिरोही में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस” समारोह के आयोजन पर जिला पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 की आचार संहिता प्रभावी होने तथा समस्त पुलिस बल चुनाव कार्यों में व्यस्त होने की वजह से 16 अप्रेल के स्थान पर “राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस” समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पुलिस द्वारा “राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस” की पूर्व संध्या पर सिरोही शहर के मुख्य चौराहों पर सायं 08:00 से 09:00 बजे तक पुलिस बैण्ड द्वारा विभिन्न लोकगीतों व अन्य म्यूजिकल गानों पर धुन बजाकर शानदार प्रस्तुती दी गई। ओर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को रोशनी से सजाया गया। बुधवार को “राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस” के उपलक्ष में प्रातः पुलिस लाईन सिरोही में परेड का आयोजन किया गया, अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक सिरोही को परेड द्वारा सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व लक्ष्मणसिंह नि.पु. संचित निरीक्षक पुलिस लाईन द्वारा एवं प्लाटुन का नेतृत्व भगवती लाल उ.नि, श्रीमति संजना बेनीवाल उ.नि. व प्रकाश चौधरी उ.नि. द्वारा किया गया। इस दौरान प्रभुदयाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व जिला पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं सेवानिवृत पुलिसकर्मी मौजूद रहें। पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा “राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस” के उपलक्ष में पुलिस जवानों को सम्बोधित कर पुलिस दिवस की शुभकामनाएं देकर राजस्थान पुलिस के गौरवशाली इतिहास से रूबरू करवाया व जिला पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों व सराहनीय कायों की जानकारी प्रदान की।
![](https://i0.wp.com/palisirohionline.in/wp-content/uploads/2024/06/img-20240612-wa00301623640025895285585.jpg?resize=1024%2C575&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/palisirohionline.in/wp-content/uploads/2024/06/img-20240612-wa00313731502878017125509.jpg?resize=1024%2C575&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/palisirohionline.in/wp-content/uploads/2024/06/img-20240612-wa00327388272914547725706.jpg?resize=1024%2C569&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/palisirohionline.in/wp-content/uploads/2024/06/img-20240612-wa00287358379760689678276.jpg?resize=1024%2C561&ssl=1)
तथा जिला पुलिस के कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए 07 कार्मिकों को अति-उत्तम सेवा चिन्ह व 15 कार्मिकों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किये गये। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवा चिन्ह से सम्मानित कार्मिकों को बधाई दी। साथ ही पुलिस कार्मिकों के बच्चें जिन्होंने कक्षा 10वीं व 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है ऐसे 05 बच्चों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनका हौसला आफजाई किया गया। सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों, सेवानिवृत पुलिसकर्मियों व मेहमानों के साथ अल्पाहार का कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत पुलिसकर्मियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया गया। और पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्मिकों के साथ सम्पर्क सभा का आयोजन कर उनकी समस्याओं को सुन कर निराकरण किया।
![](https://i0.wp.com/palisirohionline.in/wp-content/uploads/2024/06/image_editor_output_image1753137073-17180799695015012127689943816031.jpg?resize=1080%2C817&ssl=1)
- पुलिस कर्मियों के साथ किया वृक्षारोपण, अनिल कुमार जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही व प्रभुदयाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा पुलिस कार्मिकों व सेवानिवृत पुलिसकर्मियों के साथ “राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस” के उपलक्ष में पुलिस लाईन सिरोही में वृक्षारोपण किया गया।
— किया रक्तदान शिविर आयोजन, “राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस” के उपलक्ष मे पुलिस द्वारा सामुदायिक भवन सिरोही में रक्तदान शिविर का आयोजन कर कुल 44 अधिकारी व कार्मिकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। जिसमें प्रभुदयाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही, मुकेश कुमार वृताधिकारी वृत सिरोही, भवानीसिंह वृताधिकारी वृत शिवगंज व रूपसिंह वृतााधिकारी वृत रेवदर, रविन्द्रपालसिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डार, श्रीमति संजना बेनीवाल उ.नि. थानाधिकारी महिला पुलिस थाना सिरोही सहित जिला पुलिस एवं आरसी कैम्प सिरोही के कार्मिकों द्वारा कुल 44 यूनिट का रक्तदान किया गया।