PALI SIROHI ONLINE
सिरोही | जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने एवं किसानों को उचित मूल्य पर वितरण के संबंध में जिला स्तर पर उर्वरक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अधिकारी सहायक निदेशक कृषि डॉ. पन्नालाल चौधरी मो. 8619151163 तथा सहायक कृषि अधिकारी अरूण कुमार चाहर मो. 9875115129 को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार शंकरलाल मीणा ने दी।

