• April 2, 2026

अंडर ब्रिज निर्माण को लेकर सांसद मिले नितिन गडकरी से

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडर ब्रिज निर्माण को लेकर सांसद लुंबाराम चौधरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान चौधरी ने बताया के सिरोही जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-62 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -27 पर यातायात का दबाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भारी वाहनों, स्थानीय यातायात तथा पैदल यात्रियों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

विशेषकर स्कूलों, बाजारों और आवासीय क्षेत्रों के समीप यह समस्या और गंभीर हो जाती है। यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निवेदन है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-62 पर साणेश्वर महादेव मंदिर रोड पर अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-62 पर डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के पास अंडर ब्रिज के निर्माण किया जाए तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर आबूरोड के पास हनुमान टेकरी पर अंडर ब्रिज के निर्माण किया जाए। सिरोही. सांसद लुंबाराम चौधरी ने नितिन गडकरी से मुलाकात की।

About The Author

You cannot copy content of this page