PALI SIROHI ONLINE
दांतराई(सिरोही)-समीप के हरणी अमरापुरा गांव में नरेगा कार्य में नाम नहीं लिखने को लेकर हुई कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। हाथापाई के दौरान सिर पर चोट लगने से एक युवक की परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार मृतक जीवाराम 17 फरवरी को पंचायत कार्यालय के पास ठाकरीराम रखारी से मिला और नरेगा कार्य में नाम शामिल न करने का कारण पूछा। इसी बात पर विवाद बढ़ा और आरोपी ने गाली-गलौच कर चांदी के कड़े से सिर पर वार कर दिया।
मृतक जीवाराम मौत हो गई।
गंभीर चोट लगने से जीवाराम मौके पर ही अचेत हो गया। घायल को रेवदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उदयपुर रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने फोन पर मारपीट स्वीकार कर इलाज का खर्च उठाने की बात कही और अगले दिन समझौते का प्रयास भी किया
एमआईयू टीम व एफएसएल टीम पहुंची मौके पर, जुटाए साक्ष्य
हाथापाई के बाद हुई युवक की मौत के मामले में बुधवार को ग्राम पंचायत हरणी अमरापुरा के सामने स्थित पानी की टंकी के पास व मुख्य सडक किनारे घटनास्थल पर मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एमआईयू) तथा एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जांच के लिए टीम बुलाई। एफएसएल पाली की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और विभिन्न एंगल से
फोटोग्राफी कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
शव उठाने से इनकार, वार्ता के बाद बनी सहमति
घटना के बाद मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन आक्रोशित दिखे। परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपी ठाकरीराम देवासी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। सुबह करीब 8 घंटे तक मृतक का शव मोर्चरी में पड़ा रहा और परिजन अस्पताल परिसर में डटे रहे। मौके पर पुलिस उप अधीक्षक मनोज गुप्ता परिजनों से समझाइश करते रहे। लम्बे समय चली वार्ता के बाद समाज के लोग व परिजन पुलिस की ओर से 5 दिन का समय देने के बाद शव उठाने के लिए माने।
अस्पताल में जुटा समाज, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद सोशल मीडिया पन संदेश वायरल होने से कलबी समाज के सैकड़ों लोग बुधवार को अस्पताल परिसन में एकत्रित हो गए और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। सूचन पर वृताधिकारी मनोज गुप्ता, दांतराई चौक प्रभारी चुन्नीलाल तथा मंडार से प्रवीण आचार्य जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने भीड़ से समझाइश कर शांति बनाए रखने की अपील की। दोपहर में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवा गई। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कन दिया गया। परिजन घटना को हत्या बतात हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों क तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

