Pali sirohi online
सिरोही. जिले के विरोली गांव निवासी भारतीय सेना में बहादुरी के लिए कई पदकों से नवाजे गए सूबेदार मेजर नैनसिंह देवड़ा का गत सप्ताह शुक्रवार को निधन हो गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत-पाकिस्तान व चीन देशों के साथ युद्ध के दौरान सब मेजर नैनसिंह देवड़ा ने अदम्य साहस एवं बहादुरी का परिचय दिया था, इस पर उनको भारतीय सेना की ओर से युद्ध सेवा पदक 1962, समर. सेवा स्टार 1965, रक्षा पदक 1971, संयुक्त राष्ट्र संघ सेनाकांगो दक्षिण अफ्रीका, विदेश सेवा मेडल सहित करीब एक दर्जन से अधिक सम्मान पदकों से नवाजा गया था।
मेजर देवड़ा के निधन पर अंतिम दर्शन उपरांत बैंड की शोक धुन के साथ श्रद्धा व सम्मान पूर्वक क्षेत्रवासियों ने शवयात्रा निकाली एवं परिजनों ने मुखाग्नि दी। देवड़ा ने सेना में 1957 से 1989 तक 32 वर्ष की लम्बी सेवा प्रदान की
तत्कालीन राष्ट्रपति ने दी विशेष पदोन्नति
तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने देवड़ा की शूटिंग तोपखाना मोर्टार अटैक की आउट स्टैंडिंग परफॉर्मेंस से कनिष्ठ आयुक्त अधिकारी के रूप में देवड़ा को विशेष पदोन्नति प्रदान कर नवाजा था। राजधानी नई दिल्ली में राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड का नेतृत्व 1979 में देवड़ा ने किया था।