PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में वांछित अपराधियों, एनडीपीएस में वांछित, स्थाई वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत देवाराम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज कुमार वृताधिकारी रेवदर के निकट सुपर विजन में चलाये जा रहे अभियान के तहत सरिता बिश्नोई उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर थाने के प्रकरण संख्या 79/2024 धारा 354,501 भादसं. व 7/8,11/12 पोक्सो एक्ट व धारा 299 सीआरपीसी व थाने का टॉप-10 में वांछित अभियुक्त मुकेश कुमार मेघवाल निवासी सनवाडा आर जो काफी समय से फरार चल रहा था जिसको दिनांक 22.01.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः मुकेश कुमार पुत्र रूपाराम उम्र 27 साल जाति मेघवाल निवासी सनवाडा आर पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
- सरिता बिश्नोई उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
- मुकेश कुमार कानि. 1007 पुलिस थाना अनादरा। (विशेष भुमिका)
3 शैतानाराम कानि नं 608 पुलिस थाना अनादरा। (विशेष भुमिका)
. 4. हरजीराम कानि. 803 पुलिस थाना अनादरा। (विशेष भुमिका) - प्रकाश कुमार कानि. 700 पुलिस थाना अनादरा।
- हरीराम कानि. 199 पुलिस थाना अनादरा।
