PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिंटू अग्रवाल चामुंडेरी/ डीके देवासी कोठार
सिरोही। लापरवाही की भेंट चढ़ा विद्युत कर्मी: पालड़ी एम थाना क्षेत्र के राड़बर भागली में करंट लगने से लक्ष्मण देवासी की मौत, परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
सिरोही। जिले के पालड़ी एम थाना क्षेत्र के अंतर्गत राडबर भागली में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक कृषि कुएं पर विद्युत फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से विद्युत कार्मिक लक्ष्मण राम देवासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों समाज बंधुओं में विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।
पीछे से सप्लाई चालू करने से हुआ हादसा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत कार्मिक लक्ष्मण राम पुत्र देवाराम जाति देवासी राडबर भागली स्थित एक कृषि कुएं पर विद्युत लाइन में आए फाल्ट को सुधारने का कार्य कर रहे थे। कार्य शुरू करने से पहले उन्होंने नियमानुसार बिजली सप्लाई बंद करवाई थी। लेकिन जब वे पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे थे, तभी कथित तौर पर पीछे से किसी ने अचानक विद्युत सप्लाई चालू कर दी। तेज करंट की चपेट में आने से लक्ष्मण देवासी की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
इस हृदय विदारक घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। मृतक लक्ष्मण राम अपने पीछे तीन मासूम पुत्रियों को छोड़ गए हैं। पिता की अचानक मृत्यु से तीनों बेटियों के सिर से साया उठ गया है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों और समाज का धरना
घटना से आक्रोशित परिजनों और देवासी समाज के लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से साफ इनकार कर दिया है। ग्रामीण और समाज के लोग विभिन्न मांगों को लेकर घटनास्थल पर ही धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
पुलिस प्रशासन मौके पर
मामले की सूचना मिलते ही पालड़ी एम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश करने का प्रयास शुरू कर दिया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और धरना जारी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर लाइन बंद होने के बावजूद सप्लाई किसने और कैसे चालू की।
इस दौरान पूर्व सरपँच रामसिंह राड़बर, भूरा राम देवासी राड़बर, मानका राम देवासी पूर्व वार्ड पंच, समाज सेवी झनक भान सिंह राठौड़ डुंगरजी भागल, भोपाल देवासी चोटिला भागली, याकूब मोयला चामुंडेरी,सहित बड़ी संख्या में देवासी समाज के लोग मौजूद है।
देवासी समाज सघर्ष समिति के अध्यक्ष लाल सिंह देवासी ने भी देवासी समाज के युवा के निधन पर दुख व्यक्त करते है अधिकारियों से बात कर राडबर भागली के पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की माग की
श्री देवासी ने बताया कि घटनास्थल पर उपस्थित लोगों , सरपंच और उनके परिवार के सदस्यों से बात हुई है । उनको एक मांग पत्र लिखित में तैयार कर लिया है और तहसीलदार को दे दिया है , तहसीलदार से मेरी बात हो गई और उनको बिजली विभाग और ठेकेदार पर दबाव डालने को कहा है ।
२. अभी अभी एसडीएम नीरज मिश्रा से बात हुई है और उन्हें घटना स्थल पर पहुँचने के लिए बोला है । वो ग्रामीण एरिया में हैं और घटना स्थल पर पहुँचेगे । एसडीएम को यह भी बोला है की बिजली विभाग ( जो की प्रिंसिपल ( प्रधान ) है और ठेकेदार ( जो की एजेंसी है ) दोनों को बुलाये क्योंकि लक्ष्मण ठेकेदार का कर्मचारी था और बिजली विभाग की लापरवाही से उसकी मौत हुई है इसलिए बिजली विभाग और ठेकेदार दोनों की जिम्मेदारी बनती है । उनको भी मांग पत्र मैंने व्हाट्स अप कर दिया है ।
३. पीड़ित परिवार को उचित मुवावजा और किसी सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए ।
हम लगातार घटना पर नजर रखे हुए हैं और संपर्क में हैं ।राष्ट्रीय पशुपालक संघ के कार्यकर्ता वहाँ पहुँच गए है या रास्ते मे हैं ।
पूरा प्रयास होगा की अपने भाई को न्याय मिले ।
धन्यवाद
लालजी


