• April 8, 2026

सिरोही में नवनियुक्त जिला कलेक्टर का वकील मंडल ने किया स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही में नवनियुक्त जिला कलेक्टर का वकील मंडल ने किया स्वागत

सिरोही (दलपतसिंह भायल) जिला सिरोही के नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्री रोहिताष्म सिंह तोमर का पद ग्रहण करने पर सिरोही वकील मंडल द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सिरोही बार अध्यक्ष श्री भंवर सिंह देवड़ा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मध्यस्थ श्रीमती अनुराधा सिंह भायल (आकोली) के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।
अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए जिले के समग्र विकास एवं न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान कलेक्टर श्री तोमर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देंगे तथा सभी वर्गों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में वकील मंडल के कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

About The Author

You cannot copy content of this page