
PALI SIROHI ONLINE
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मामावली में विश्व जल दिवस मनाया
छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग
सिरोही
ग्राम मामावली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस (सीएमएफ) संस्था द्वारा 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा जल बजट, जल संरक्षण और कृषि में तकनीक के उपयोग पर चर्चा की गई। संस्था के कार्मिक हड़मत सिंह ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण और तकनीकी खेती के महत्व और फ्लोराइड जांच व उसके बचाव, भू जल स्तर सुधार के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यार्थियों ने जल समृद्धि और जल संकट के बारे में पोस्टर देखे और अपने विचार साझा किए। उन्होंने जल संरक्षण के लिए प्रतिज्ञा ली और अपने अभिभावकों को तकनीकी खेती के बारे में जानकारी देने का वचन दिया। कार्यक्रम के समापन में शिक्षक अर्जुन सिंह राठौड़ ने संस्था के कार्मिकों को धन्यवाद दिया।
इनकी भी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दलपत राज खत्री, अर्जुन सिंह राठौड़, महेश आढा, डूंगर सिंह चारण, शंकरलाल, सीएमएफ संस्था से संदीप सिंह, मोहन मीणा, रामलाल, अनामिका देवड़ा, दीपिका और अन्य शिक्षक मौजूद थे।


