
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के इसरा गांव में एक दुर्घटना सामने आई। शुक्रवार की देर शाम को माला राम पुत्र दाना राम पेड़ पर छंगाई का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। वह करीब 25 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।
घायल माला राम को तुरंत स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें सिरोही रेफर कर दिया। एम्बुलेंस 108 की मदद से उन्हें सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, मरीज की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

