
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के गोयली निवासी एक युवक की 13 जुलाई को मौत के बाद शव को जालोर जिले के रामा गांव में परिजन की सहमति पर 14 जुलाई को दफना अंतिम संस्कार कर दिया था। युवक की बहन को हत्या का शक होने पर मृतक के बड़े भाई ने सिरोही कोतवाली में मर्ग दर्ज करवाया। इस पर पुलिस ने जालोर के रामा गांव पहुंच युवक के शव को पुनः जमीन से निकलवा कर पोस्टमार्टम करवाया और विसरा जांच के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार रामा निवासी दिनेश कुमार के भाई महेंद्र कुमार ने बताया कि पिता देशाराम सिरोही में नौकरी करते थे। पूरा परिवार सिरोही में गोयली रोड रहता था।
पिता की मौत 2019 में हो गई। दिनेश अब रामा गांव में रहत है। बड़ा भाई स्व. रामलाल और छोटे भाई महेंद्र कुमार का परिवार सिरोही में ही रहता है। मां कमला देवी भी महेंद्र के साथ रहती है। महेंद्र शराब पीने का आदी था। फेफड़े खराब हो चुके थे। कभी-कभी मुंह से खून तक आता था। 12 जुलाई 2025 को महेंद्र ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इस पर उसने इलाज कराने को कहा। 13 जुलाई की सुबह 7 बजे मां कमला देवी ने फोन कर बताया कि महेंद्र की हालत बिगड़ गई है। वह बोल भी नहीं पा रहा है। तब वह अपने भांजे ताराराम के साथ सिरोही सरकारी अस्पताल पहुंचे।वहां मां कमला देवी, बहन इन्द्रा देवी, भतीजी प्राची और भतीजा किशन मौजूद थे। महेंद्र की हालत में सुधार नहीं होनेपर दोपहर 4 बजे उसे उदयपुर के महाराणा भूपाल सरकारी अस्पताल रेफर किया। रात 12 बजे तक इलाज चला। इलाज के दौरान महेंद्र की मौत हो गई। 14 जुलाई को शव को रामा गांव लाया गया। उसी दिन बहन संगीता और उसका बेटा करण भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अधिक बारिश के कारण शव दफनाया गया। महेंद्र की मौत बीमारी और शराब की लत से हुई। बहन संगीता को मौत पर शक होने के कारण शहर पुलिस में मामला दर्ज करा दफनाए शव को निकाल पोस्टमार्टम कराया जाए ताकि मौत के कारणों की जांच हो सके। उसने बताया कि उसकी बहन संगीता 15 सालों से परिवार से नाराज है।
पिता की मौत के समय भी उसने सामाजिक कार्यक्रम में रुकावट डाली थी। आहोर. शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए बाहर निकलवाते सिरोही पुलिस एवं डॉक्टर। विसरा का सैंपल जांच के लिए भेजा उपखंड क्षेत्र के रामा गांव में करीबन तीन दिन पूर्व परिजनों द्वारा एक युवक की मृत्यु होने से जमीन में दफनाए गए शव को सिरोही पुलिस ने गुरूवार शाम को बाहर निकलवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। सिरोही कोतवाली के एसआई निर्मल कुमार मय पुलिस जाब्ता आहोर पहुंचे। दो चिकित्सक जालोर के डॉ. कानाराम पटेल व भोरडा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. शैलेंद्रसिंह देवड़ा ने मेडिकल बोर्ड गठन करवाकर गुरूवार शाम को करीबन 5 बजे रामा निवासी मृतक महेंद्र पुत्र देशाराम वाल्मिकि के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम किया व विसरा लेकर जांच के लिए भेज दिया


