PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
सिरोही-अनील कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादर्थ पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे धरपकड अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवाराम चौधरी व वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा भर्वरलाल चौधारी के निकट सुपरविजन में माया पण्डित थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा मय् टीम द्वारा दौराने गस्त एक मोटरसाईकिल नम्बर आरजे-38-एससी-0291 जो घांचियानाडी से सनवाडा आर की तरफ से तीन व्यक्ति सवार एक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आ रहे थे। जो पुलिस की गाडी को देखकर पिछे बैठे दो व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा फैककर मोटरसाईकिल से उतर कर भाग गये व मोटरसाईकिल व सवार एक व्यक्ति को रोका जिस पर उसको अपना नाम पता पुछा अपना नाम अफरोज खॉन होना बताया जिसको अपने पास रखे कट्टे मे भरे सामाने के बारे मे पुछा तो घबराने लगा। उक्त प्लास्टिक के कटटे को खोलकर चैक किया तो उसमें गांजा भरा हुआ पाया गया। जिस पर अवैध गांजा के परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल को जब्त कर 03 किलो 530 ग्राम गांजा को बरामद किया जाकर एक अभियुक्त अफरोज खॉन को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में दर्ज कर उक्त तस्करी के संम्बध मे गहनता से पुछताछ शुरू की गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः अफरोज पुत्र हबीब खॉन जाति पठान मुस्लमान उम्र 21 साल निवासी भारजा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
- माया पण्डित उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा।
- छैलसिंह सउनि पुलिस थाना रोहिडा।
- रोहिताश कुमार हैड कानि. 353 पुलिस थाना रोहिडा।
- बजरंगलाल कानि. 1017, पुलिस थाना रोहिडा।
- रमेश कुमार कानि. 759 पुलिस थाना रोहिडा।
- कृष्णपालसिंह कानि. 988 पुलिस थाना रोहिडा।
- पुष्पेन्द्रसिंह कानि. 459 पुलिस थाना रोहिडा।
- विनोद कुमार कानि. 521 पुलिस थाना रोहिडा।