PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधुपर द्वारा वांछित ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व सम्बन्धित वृताधिकारियों के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना स्वरूपगंज व पुलिस थाना पालडी एम की गठित टीमों द्वारा 01 ईनामी अभियुक्त व 01 स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस थाना स्वरूपगंज:- ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय् टीम द्वारा अपराध संख्या 64 दिनांक 15.02.2025 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पिण्डवाडा में अवैध डोडा पोस्त की सप्लाई देने वाला अभियुक्त विरेन्द्रसिंह पुत्र रामसिंह जाति राजपुत निवासी डाबियों का खेडा पुलिस थाना भीण्डर जिला उदयपुर करीब एक साल से फरार चल रहा था, जो अथक प्रयास करने के बावजुद भी दस्तयाब नहीं हो रहा था। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा 10000/-रूपये का ईनाम जारी किया गया। टीम द्वारा अथक प्रयास कर अभियुक्त विरेन्द्रसिंह को मुखबिरान स्त्रोत के आधार पर दस्तयाब कर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः विरेन्द्रसिंह पुत्र रामसिंह जाति राजपुत उम्र 26 साल निवासी डाबियों का खेडा पुलिस थाना भीण्डर जिला उदयपुर।
पुलिस टीमः-
- ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
- तेजाराम कानि. 464 पुलिस थाना सरूपगंज।
- पुखराजसिंह कानि. 61 पुलिस थाना सरूपगंज।
- परमेश्वरलाल कानि. 755 पुलिस थाना सरूपगंज।
पुलिस थाना पालडी एमः कैलाशदान नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम केनेतृत्व में थाना हाजा स्तर पर गठित टीम द्वारा स्थाई वारण्टी बलवीरसिंह यादव पुत्र मातादीन जाति यादव निवासी नारायणपुर जिला अलवर को दस्तयाब कर दिनांक 17.02. 2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः बलवीरसिंह यादव पुत्र मातादीन जाति यादव निवासी नारायणपुर जिलाअलवर।
पुलिस टीमः-
1- कैलाशदान निषु थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम।
2- अशोक कुमार हैड कानि. 704 पुलिस थाना पालडी एम।
3- राकेश कुमार कानि. 1062 पुलिस थाना पालडी एम। (विशेष भुमिका)
4- रमेश कुमार कानि. 707 पुलिस थाना पालडी एम।

