PALI SIROHI ONLINE
यूसुफ मेमन/खीमाराम मेवाडा
सिरोही-ईको गाडी चोरी के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को प्रोडक्सन वारण्ट पर किया गिरफ्तार। डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में, किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं गोमाराम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटत्तम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ईको गाडी चोरी की वारदात में दो अभियुक्तों को प्रोडेक्सन वारण्ट पर गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 16.12.2025 को प्रार्थी मोहम्मद फिरोज पुत्र शरीफ मोहम्मद जाति तेली मुसलमान उम्र 39 वर्ष पेशा ड्राईविग निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी केसरगंज आबूरोड पुलिस थाना आबूरोङ शहर ने एक लिखित रिपोर्ट वास्ते कायमी मुकदमा हेतु पेश की दिनांक 16.12.2025 को रात्री करीबन 2-50 बजे मेरे निवास अनपूर्णा कोलोनी प्लोट सं. 50 केसरगंज आबूरोड से ईको वाहन सं. आरजे-38-सीए-4330 अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति चोरी कर ले गया है वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 337/16.12.2025 धारा 303 (2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः-प्रकरण हाजा में चोरी हुई ईको कार न. आरजे-38-सीए-4330 पूर्व में जब्त
की जाकर प्रकरण हाजा में वांछित अभियुक्त सतपाल सिंह व लखनसिंह को तलाश के दौरान पुलिस थाना कोतवाली सिरोही के मुकदमा संख्या 246 दिनांक 16.12.2025 धारा 305 (ए),331 (4) बीएनएस पुलिस थाना कोतवाली सिरोही में जे.सी. होकर जिला कारागृह सिरोही में निरूद्ध होने के सबंध में जिला कारागृह सिरोही से सुचना प्राप्त कर श्रीमान न्यायालय से प्रोडेक्सन वारण्ट जारी करवाकर दिनांक 29.12.2025 को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- सतपाल सिंह पुत्र किरणपालसिंह जाति सीकलीकर सरदार उम्र 30 साल निवासी घास कोर दरवाजा वडनगर जिला महेसाणा गुजरात ।
- लखनसिंह पुत्र किरपालसिंह जाति सीकलीगर सरदार उम्र 32 साल पेशा मजदूरी निवासी घास कोर दरवाजा वडनगर जिला मेहसाणा गुजरात।
पुलिस टीमः-
1 गमीरलाल हैड कानि न. 687 पुलिस थाना आबूरोड शहर
हिम्मताराम कानि न. 165 पुलिस थाना आबूरोड शहर
3 कालुराम कानि न. 752 पुलिस थाना आबूरोड शहर
4 मालाराम कानि न. 685 पुलिस थाना आबूरोड शहर

