PALI SIROHI ONLINE
यूसुफ मेमन/खीमाराम मेवाडा
सिरोही-डॉ प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थों के निस्तारण के अभियान के तहत एवं महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेन्ज जोधपुर के द्वारा दिये गये निर्देशों की अनुपालना में मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही धारा 52ए एन०डी०पी०एस० के तहत आज दिनांक 30.12.2025 को की गई।
जिला स्तरीय औषधी व्यसन समिति के अध्यक्ष डॉ प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में पुलिस थाना पिण्डवाडा के 05 एन०डी०पी०एस० एक्ट के प्रकरणों में जब्तशुदा कुल 02 क्विंटल 79.542 किलोग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त को अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री पिण्डवाडा में जलाकर निस्तारण किया गया।
इस दौरान किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही, भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा, महेन्द्र सिरवी थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा, टीकमाराम उ.नि. प्रभारी जिला विशेष शाखा एवं अपराध शाखा व अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।



