PALI SIROHI ONLINE
अभिषेक मेवाड़ा
पिंटु अग्रवाल चामुंडेरी
पाली जिले के बाली उपखण्ड के मुंडारा ग्राम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की मां डोली बाई का गमगीन माहौल में हुआ अन्तिम संस्कार
मुंडारा में ग्रामीण विकास पंचायतराज व आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की मां का गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार कर दिया गया।मंत्री देवासी की मां दौलीबाई 92 वर्ष का बुधवार शाम को मुंडारा स्थित पुश्तैनी घर पर निधन हो गया था।
गुरुवार को दिवगंत दौलीबाई के पार्थिव देह पर बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत के प्रतिनिधि भाई विक्रमसिंह राणावत, सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी,सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित,प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़,उप प्रधान सिरोही नारायणसिंह देलदर, पशुपालन बोर्ड़ राजस्थान पूर्व उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी,सिरोही भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, शिवगंज मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड अध्यक्ष राजेन्द्रकुमार सोलंकी, कानाराम चौधरी सिरोही,भाजपा राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हीरसिंह राजपुरोहित, सादड़ी नगरपालिका पूर्व उपाध्यक्ष सुरेशपुरी गोस्वामी,शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि विशनसिंह देवड़ा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिरोही डॉ.दिनेश राय सापेला,सीईओ सिरोही प्रकाशचंद्र अग्रवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही प्रभु दयाल धानिया, शिवगंज उप अधीक्षक पुलिस पुष्पेन्द्र वर्मा,पूर्व उपखण्ड अधिकारी सिरोही मनसुखकुमार,डॉ.राजेन्द्र पुनमिया सादड़ी,डॉ.अविनाश चारण सादड़ी,डॉ. सुखदेव सुथार सादड़ी,मोहनलाल पादरला,मुंडारा सरपंच प्रवीण वैष्णव आदि भाजपा पदाधिकारियों,प्रशासनिक अधिकारियों,भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं,अधिकारियों व ग्रामवासियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, रघुनाथराम ,रामाराम ,जगदीशकुमार,विक्रमकुमार, जितेन्द्रकुमार व परिवार के सदस्यों को शोक व्यक्त कर ढांढस बंधाया। गुरुवार दोपहर को मुंडारा स्थित श्मशान घाट पर पुत्र रामाराम, जगदीशकुमार, पौत्र विक्रमकुमार, जितेन्द्रकुमार,मोंटू देवासी आदि परिवार के सदस्यों ने दौलीबाई को गमगीन माहौल में मुखाग्नि दी।
वीडियो
*राज्य मंत्री देवासी की माँ का हुआ अंतिम संस्कार, बाली विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत सहित पाली सिरोही जालोर जिले से समर्थक समाज बन्धु भी पहुचे*