PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | शीतला सप्तमी इस वर्ष मंगलवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिलेभर के शीतला माता मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना और बासोड़े का भोग लगाने का सिलसिला चलेगा। इधर, अल्पा चौधरी, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, ने शीतला सप्तमी के उपलक्ष्य में जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिला मुख्यालय पर मोदी लाइन स्थित शीतला माता मंदिर मोदी लाइन सिरोही में भी मंगलवार को मेले का आयोजन होगा।
ज्योतिषाचार्य प्रदीप दवे और मंदिर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने बताया कि शीतला माता पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 4:15 से 9:01 बजे तक, 9:52 बजे से दोपहर 2:16 बजे तक, शाम 3:44 से 5:12 बजे तक तथा गोधूलि वेला में 6:32 बजे से रात 9:10 बजे तक रहेगा।
