PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही में CM बोले-हम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं, कांग्रेस पर साथा निशान बोले कांग्रेस झूठ बोल रही है
मुख्यमंत्री भजनलाल का सिरोही की ढाल और तलवार, रामलला की प्रतिमा एवं 51 किलो फूलों की माला से हुआ बहुमान
शहरी क्षेत्र में किसान पहचान पत्र (Farmax ID.) बनवाने की मांग
तखतगढ 22 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) सिरोही जिला मुख्यालय स्थित आज के दिन 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अरविंद पैवेलियन में आयोजित हुई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विशाल जनसभा एवं ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मंच से सर्वप्रथम पंचायती राज विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए कहा 2 साल में आपने सिरोही की विधानसभा को 1500 करोड रुपए दिए विकास के लिए वह देश आजाद होने के बाद सिरोही जिले को पहली बार इतनी सौगात मिली है।कार्यक्रम को सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहि कई नेताओ ने संबोधित किया। तत्पश्चात सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त का वितरण, मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पाद संबल, रसोई गैस सब्सिडी सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को बटन दबाकर एक साथ सीधा खाते मे ट्रांसफर कर लाभान्वित किया गया। मंच को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा हम जो कहते हैं। वह करके दिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जन समूह को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को मानकर सरकार काम कर रही है। उनहो ने कहा किसान की पीड़ा को मैं अच्छी तरह से समजता हूं। हमारी सरकार ने दिन में बिजली देने का किसानों को वादा किया था 22 जिलों में हमने किसानों को दिन में बिजली दी है। भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशान साधते हुए शर्मा बोले कांग्रेस सरकार झूठ बोलती है। हमें खेती का काम करना चाहिए और घंटे 2 घंटे खेती का काम करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।
सीएम का सिरोही की ढाल और तलवार, रामलाल की प्रतिमा एवं 51 किलो फूलों की माला से हुआ बहुमन
कार्यक्रम के मंच पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का राज्य मंत्री ओटाराम देवासी द्वारा साफा जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी द्वारा माला पहनकर सिरोही वासीयो की ओर से सिरोही की प्रख्यात ढाल और तलवार एवं रामलाल की प्रतिमा सहित किसने की ओर से 51 किलो पुष्प माला हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
यह रहे उपस्थित
गुरुवार को सिरोही के अरविंद पैवेलियन में आयोजित हुई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विशाल जनसभा के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, कैबिनेट मिनिस्टर जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, विधानसभा के मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख एव पाली जालौर सिरोही जिले के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित सभी जिलों के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहरी क्षेत्र में किसान पहचान पत्र (Farmax ID.) बनवाने की मांग
कार्यक्रम के दौरान तखतगढ़ एवं शहरी क्षेत्र के किसानों द्वारा कैबिनेट मिनिस्टर जोराराम कुमावत के जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मांग पत्र सौंप कर शहरी क्षेत्र में किसान पहचान पत्र (Farmax ID.) बनवाने की पुरजोर मांग उठाई है। उपरोक्त ज्ञापन में बताया गया कि हम सभी किसानों की खातेदारी जमीन शहरी क्षेत्र में हैं। और शहरों में खेती करते है। लेकिन हमारे शहरी किसानो के किसान पहचान पत्र (Farmar ID) नहीं होने से हमारे फसल का बीमा नहीं होगा व प्रधान मन्त्री के किसान सम्मान निधि की राशी भी नहीं आएगी व हमारा निजि श्रोत खेती पर ही निर्भर है। और क्षेत्र में कोई उद्योग भी नहीं हैं।हम शहरी किसानो की मांग हैं कि शहरी किवान पहचान पत्र (Farmer i.D.) को तुरुन्त प्रभाव से लागू करवाने का आदेश प्रदान करावे
आज किसान सम्मन निधि हस्तानतरण कार्यक्रम सिरोही में सीएम के कार्यक्रम में पाली जिले के बाली विधानसभा के भाजपा नाना मंडल से एडवोकेट मुकेश बोहर्रा सहित प्रत्येक मंडल से बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में नाना भाजपा मंडल सहित बाली विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एडवोकेट मुकेश बोहरा ने बताया कि भाजपा नाना मंडल भाजपा नाना मंडल के हर पंचायत से कार्यकर्ता पहुंचे।











