PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी का सारणेश्वर जी मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। जिले में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह से भावुक हुईं रक्षा भंडारी ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के प्रति जनता का अपार विश्वास है, जो पार्टी को हर चुनाव में विजय दिलाएगा।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष चिराग रावल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर मीडिया प्रभारी अमृत सुथार ने बताया कि इस भव्य स्वागत समारोह में महिला जिला अध्यक्ष दक्षा देवड़ा सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
