
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-कार्यवाही विवरणः महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सपोलिया के तहत कार्यवाही हेतु अनिल कुमार जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशानुसार प्रभुदयाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में कमलसिह उ.नि. थानाधिकारी स्वरूपगंज मय् टीम द्वारा थाना इन्द्रा कोलोनी सरूपंगज में दौराने नाकाबंदी आरोपी ओटाराम द्वारा अवैध गांजा परिवहन करते हुये पाया जाने से अभियुक्त ओटाराम पुत्र वसनाराम जाति हिरागर उम्र 42 साल निवासी रामपुरा पुलिस थाना सरूपंगज जिला सिरोही हाल इन्द्रा कोलोनी सरूपंगज जिला सिरोही के कब्जे से 938 ग्रांम गांजा बरामद कर अभियुक्त को गिरफतार किया गया। अभियुक्त से गांजा लाने व बेचने के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त के नामः ओटाराम पुत्र वसनाराम जाति हिरागर उम्र 42 साल निवासी रामपुरा पुलिस थाना सरूपंगज जिला सिरोही हाल इन्द्रा कोलोनी सरूपंगज जिला सिरोही। पुलिस टीमः-
- कमलसिह उनि थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज
- दिनेशकुमार कानि न 807, पुलिस थाना सरूपगंज
- बाबुलाल कानि न 410, पुलिस थाना सरूपगंज
- पुखराज कानि न 61, पुलिस थाना सरूपगंज
- तेजाराम कानि न 464, पुलिस थाना सरूपगंज
- अंकित कानि न 446, पुलिस थाना सरूपगंज
- बखतराम कानि न 870, पुलिस थाना सरूपगंज


