PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही सदर थाना क्षेत्र में कृष्णगंज और इसरा के बीच तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार 12 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 गंभीर घायलों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कृष्णगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद पांच महिलाओं सहित छह लोगों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
स्वरूपगंज एम्बुलेंस के पायलट लक्ष्मण मीणा और मेल नर्स अभिषेक पाटीदार, तथा कृष्णगंज एम्बुलेंस के पायलट हंसराम देवासी और मेल नर्स लालाराम ने रेफर किए गए मरीजों को सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। रेफर किए गए घायलों में पार्वती (34) पत्नी देवाराम, जीवी देवी (29) पत्नी राजाराम, सवनी देवी (40) पत्नी राजू, मेरा (30) पत्नी गजाराम, सिंधु देवी (30) पत्नी छोगाराम और इकबाल (54) पुत्र मोहम्मद फैजल शामिल हैं।
सिरोही ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज शुरू किया। आराम मिलने पर उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सदर थाने की कृष्णगंज चौकी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल नारायण लाल दल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस चौकी में रखवा दिया है और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

