PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-अनादरा थाना क्षेत्र में कांडला राजमार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, भेरू तारक धाम रोड पर दो बाइक की भिड़ंत में 3 लोग घायल हो ए।
घायलों की पहचान थल निवासी मोहन पुत्र गजाराम और लुणोल निवासी अरविंद पुत्र सोहनपुरी के रूप में हुई है। यह घटना भवानी होटल के सामने हुई, जिसकी सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
एंबुलेंस के पायलट मोहनलाल और मेल नर्स जितेंद्र कुमार ने गंभीर घायल मोहन को प्राथमिक उपचार दिया और सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहीं, अरविंद को उसके परिजन इलाज के लिए अनादरा से आबूरोड ले गए।
जानकारी के अनुसार मोहन के कंधे में गंभीर चोट आई है, जबकि अरविंद के चेहरे पर चोट लगी है। दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।दो बाइकों की भिड़ंत में 3 घायल
अनादरा थाना क्षेत्र में भेरू तारक धाम रोड पर दो बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक में भी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जयंतीलाल और पूजा देवी और नवीन कुमार घायल हो गए।
तीनों डाक गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर एंबुलेंस 108 के पायलट मोहनलाल और मेल नर्स जितेंद्र कंडारा मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। यहां एक की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।

