
PALI SIROHI ONLINE
सिंदरू के विद्यालय में निर्मित कार्यों का लोकार्पण
तखतगढ 30 मई;(खीमाराम मेवाडा) विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर में स्थानीय विधायक एवं पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को भी अपने क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री m भजनलाल शर्मा की प्रदेश में विकासवादी सोच की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनका आभार जताया। मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि संभवतया ऐसा पहली बार हुआ है जब सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की लगभग हर ग्राम पंचायत क्षेत्र में पेयजल, सड़क, शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार से बजट का आवंटन हुआ है। खासतौर पर गांवों में के निर्माण से यातायात सुगम होगा। उच्च जलाशयों के निर्माण से हर घर तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा। जोराराम कुमावत ने सिंदरू में जवाई बांध आधारित पेयजल परियोजना के अंतर्गत उच्च जलाशय निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने सिंदरू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रसोई घर सहित कई कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनोप सिंह राठौड़, बीजेपी जिलामंत्री पूनम सिंह परमार, चंदन सिंह, सुमेर सिंह पोमावा, हनुवंत सिंह, शेषाराम मौजूद थे।