PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष द्वादशी, रविवार रात्रि 04:48 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उल अव्वल तारीख 24, सूर्य
दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 16 नवंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: हस्त नक्षत्र रात्रि 02:11 तक,इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। प्रीति योग संपूर्ण दिनरात रहेगा। कौलव करण दोपहर बाद 03:43 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-तुला, चंद्र-कन्या,मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : सूर्य वृश्चिक में प्रवेश दोपहर 01:37 पर, पुण्य काल प्रातः 07:13 से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:11 से 09:31 तक चर का, प्रातः 09:31 से दोपहर 12:11 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 01:32 से 02:52 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज प्रीति योग में तेल का दान करना शुभ फलदायी होता है।
