
PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : आषाढ़, कृष्ण पक्ष पंचमी, सोमवार दोपहर 03:32 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1446, मुस्लिम माह जिलहिज, तारीख 19, सूर्य उत्तरायण,ग्रीष्म ऋतु, 16 जून। सूर्योदय कालीन नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 01:14 तक,इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। वैधृति योग प्रातः 11:07 तक, इसके बाद विष्कुंभक योग रहेगा। तैतिल करण दोपहर 03:32 तक, इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-मिथुन, चंद्र-मकर,मंगल-सिंह, बुध-मिथुन, गुरु-मिथुन, शुक्र-मेष, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : बुध पुनर्वसु में सायं 05:03 से, नाग पंचमी बंगाल, कोकिला पंचमी, वैधृति पुण्यं, पंचक प्रारम्भ दोपहर 0 1:10 से, गुरु अर्जुन देव पुण्य दिवस नवीन मत से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 05:36 से 07:19 तक अमृत का, प्रातः 09:02 से 10:44 तक शुभ का, दोपहर 02:10 से 03:52 तक चर, दोपहर बाद 03:52 से सायं 07:18 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज सोमवार को भगवान शिव का पूजन कर उनका जलाभिषेक अथवा रुद्राभिषेक करें, एक समय भोजन करें तो शिवजी की कृपा बनी रहती है। आज वैधृति योग में चांदी का दान करना शुभ फलदायी होता है।


