शिवगंज-स्पा सेंटर पर दबिश, 5 को हिरासत में लिया: 3 युवतियां और 2 युवक शामिल, झगड़े की सूचना पर कार्रवाई
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के शिवगंज कस्बे में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों और झगड़े की सूचना मिलने पर की गई। हिरासत में लिए गए लोगों में 3 युवतियां और 2 युवक शामिल हैं।
शिवगंज थाना अधिकारी बाबूलाल राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाइब ड्रीम फैमिली रेस्टोरेंट एंड स्पा पार्लर पर दबिश दी। यह स्पा सेंटर शिवगंज थाने से लगभग 300 मीटर और डीएसपी आवास से करीब 70 मीटर दूर कुंदन नगर क्षेत्र में संचालित हो रहा था।
पुलिस को स्पा सेंटर पर झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। स्पा सेंटर पर हुई इस अचानक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

