कानाकोलर में वृद्धा लक्ष्मीबाई देवासी पर जानलेवा हमला कर लूट का खुलाशा, एक आरोपी गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा गांव कानाकोलर में वृद्धा लक्ष्मीबाई देवासी के साथ उसके मकान पर जानलेवा हमला कर लूट करने की घटना का शीघ्र पर्दाफाश हेतु टीम गठन कर किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में बाबूलाल नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज ने घटना को चुनौती के रूप में लेते हुये घटना का पर्दाफाश कर एक अभियुक्त को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरणः पीडिता लक्ष्मी बाई पत्नी मानाराम जाति देवासी उम्र 70 साल निवासी कानाकोलर पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही ने जिला अस्पताल सिरोही में पर्चा बयान कि मेरे दो पुत्र है जिसमे बडा सवाराम व छोटा कानाराम दोनो शादीशुदा है जिसमे बडा पुत्र सवाराम परिवार सहित सुमेरपुर रहता है तथा छोटा पुत्र कानाराम अहमदाबाद में नास्ता की लारी चलाता है उसकी पत्नी कोनु देवी व उसके पुत्र किशोर व विष्णु मेरे साथ ही सामलाती रहते है जो शिवगंज में पढाई करते है कोनुदेवी कभी कभार उसके पीहर उषापुरी गेट सुमेरपुर आती जाती रहती है कोनुदेवी उसके पुत्रो को लेकर करीबन 4-5 दिन पहले उसके पीहर सुमेरपुर चली गई थी। मैं घर पर अकेली ही थी दिनांक 25.03.2026 की शाम को मैं खाना खाकर मेरे मकान के बरामदे में खाट पर सो गई थी रात्री में करीबन 01 बजे एक व्यक्ति मेरे घर में आकर मेरा जोर से गला दबाया तथा मुझे कहने लगा की मुझे रूपये व चाबी दे तब मैने उसको कहा की मुझे क्यो मार रहा है रूपये मेरे पास नहीं हैं तथा मैने मेरे कमरों की चाबिया उसको दे दी उसके बाद उसने मेरे उपर सरिये से सिर में वार किया तथा बाये हाथ व दाहिने हाथ पर भी तथा बाये हाथ की एक अगुली के उपर भी जोर से वार किया जिससे मेरे हाथ की अगुली टुट गई तथा सिर व दोनों हाथों व अगुली पर चोट लगने से खुन निकलने लग गया उसके बाद उस व्यक्ति ने मेरे दोनों हाथ पकड कर मुझे मेरे बरामदे में घसीट कर मुझे बाथरूम में ले जाकर पटक दिया। तथा बाहर से दरवाजा बन्द कर कुन्दी लगा दी रात भर मै अन्दर ही रही तथा मेरे हाथ व पैरो से मैने बड़ी मुश्किल से बाथरूम में लगा प्लाई का दरवाजे को तोडकर सुबह करीबन 07 बजे बाहर आयी तथा मकान के गेट के पास आई उस समय हमारे गांव का ही नरसाराम मीणा उसके पशुओ को लेकर उसके कुऐ की तरफ जा रहा था तब मैने उसको आवाज दी तब वह मेरे पास आया तब उसने मुझे कहा की क्या नीचे गिरे हो तब मैने उसको कहा की रात्री मे मुझे चोर ने मारपीट जिससे खुन निकला है तथा मैने उसको मेरे पुत्रों को फोन करने का कहा तब उसने मेरे पुत्रो व गांव के अन्य लोगो को उक्त घटना की जानकारी दी तब मेरा बडा पुत्र सवाराम व उसकी पत्नी धनी देवी मेरे पास आये तथा मुझे इलाज हेतु शिवगंज अस्पताल लेकर गये रात्री में अज्ञात चोर द्वारा मेरे साथ मारपीट कर मुझे बाथरूम में बन्द कर मकान के अन्दर बक्से में पडे चांदी के कडे, लूंग, मरकी, सांकली, को चोरी कर ले गये है अज्ञात चोर ने मुझे धमकी दी कि मेरे साथ और व्यक्ति है मगर मेरे साथ एक व्यक्ति ने ही मारपीट की थी। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं. 71 दिनांक 26. 03.2026 धारा 331 (6),109(1), 115(2),309(6), 127 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 पुलिस थाना शिवगंज, जिला सिरोही में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस कार्यवाहीः- दिनांक 26.03.2026 की सुबह बाबूलाल राणा थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज को जरिये टेलिफोन सूचना मिली कि गांव कानाकोलर में एक वृद्धा के साथ गंभीर मारपीट कर अज्ञात चोर घर के अन्दर रखा सामान लूटकर ले गये है। उक्त सूचना पर थानाधिकारी शिवगंज ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल को सुरक्षित करवाया। पीडिता के मकान के चौक, बरामदे एवं बाथरूम में जगह जगह खून बिखरा पडा था। पीडिता की अंगुली भी कटी हुई मौके पर पडी हुई थी। मकान के दोनो कमरों में सामान बिखरा हुआ था। गंभीर घटनाक्रम होने से वृताधिकारी वृत शिवगंज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल दुर्गम पहाड़ियों में होने से घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नही थे तथा मोबाईल का नेटवर्क भी कभी कभार आता है। ऐसी स्थिति में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा प्रार्थिया के साथ गंभीर मारपीट कर मरा हुआ समझकर बाथरूम में डालकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गये। ऐसी स्थिति में प्रकरण की घटना का पर्दाफाश करने के लिये पुलिस के समक्ष एक चुनौती थी। इस चुनौती के फलस्वरूप जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा गठीत टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुये मुल्जिमों को नामजद किया गया। पुलिस टीम द्वारा भरसक प्रयास करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
वारदात का खुलासाः घटना कारित करने का मुख्य आरोपी पूर्व में पीडिता के घर पर मकान के प्लास्तर काम कर चूका है। इसी वजह से पीडिता के घर की उसको पुरी जानकारी थी। मुख्य आरोपी ने पीडिता के घर की दिन में रैकी की तथा उसने देखा आज वृद्ध महिला अकेली घर पर है। तत्पश्चात अपने साथियों के साथ मिलकर लूट करने की योजना बनाई। योजना के फलस्वरूप मुल्जिमान उसके निवास पर आये और घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। वृद्धा के निवास में प्रवेश कर उसका गला दबाया एवं विरोध करने पर रात्रि में गांव में चल रही भजन संध्या के कारण उसका आवाज बाहर नही आने से उसके साथ दर्दनाक मारपीट कर गंभीर चोटे पहुंचाई। गंभीर मारपीट से वृद्धा बेहोश होने पर उसको घर के बाथरूम में बंद कर बाहर से दरवाजा बंद कर घर के अन्दर रखे सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गये।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
अजित कुमार पुत्र ओटाराम जाति मीणा उम्र 28 वर्ष निवासी कालका मन्दिर के पास सुमेरपुर पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली
पुलिस टीमः-
1. बाबूलाल राणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज
2. प्रेम सिंह सउनि पुलिस थाना शिवगंज
3. नैनाराम सउनि पुलिस थाना शिवगंज
4. वीरेन्द्रसिंह कानि. वृत कार्यालय शिवगंज (विशेष भूमिका)
5.महेन्द्र कुमार कानि. पुलिस थाना शिवगंज (विशेष भूमिका)
6 राजेन्द्रसिंह कानि. पुलिस थाना शिवगंज
7 लेखराज कानि. पुलिस थाना शिवगंज
8.परिमाल कानि पुलिस थाना शिवगंज
9. जीवनलाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज
10. नारायणसिंह कानि. पुलिस थाना शिवगंज
11. गणपतलाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज
12. सुरेशकुमार कानि. साईबर सैल सिरोही
13. रमेशकुमार कानि. साईबर सैल सिरोही
आमजन से अपीलः- आपके घर पर अकेले रह रहे वृद्ध नागरिको (सिनियर सिटीजन) की सूचना समय पर नजदीकी पुलिस थाना अथवा बीट कानि. को दे ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
