PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर के उप निदेशक ने शिवगंज में सार्वजनिक लोक संपत्ति पुराना चुंगी नाका नंबर-2 को बिना वैधानिक प्रक्रिया एवं सक्षम स्वीकृति के ध्वस्त करने के मामले में शिवगंज नगर पालिका ईओ आस्कर सिंह राठौड़ को उच्च स्तरीय जांच के लिए 3 दिन संबंधित पत्रावली मय बिंदुवार तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब रहे कि पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने 10 जनवरी को जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान के सहायक निदेशक (सतर्कता) के समक्षशिवगंज नगर पालिका के पुराना चुंगी नाका नंबर-2 को बिना वैधानिक प्रक्रिया एवं सक्षम स्वीकृति के ध्वस्त करने के मामले की शिकायत कर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर के उप निदेशक ने 20 जनवरी को नगर पालिका ईओ आस्कर सिंह राठौड़ को पत्र भेजकर निर्देशित किया कि पुराना चुंगी नाका प्रकरण में वर्णित तथ्यों के अनुक्रम में वस्तुस्थिति की बिंदुवार तथ्यात्मक रिपोर्ट मय सुसंगत दस्तावेजों की दो प्रमाणित प्रतियां 3 दिवस में जरिए विशेष वाहक इस कार्यालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

