शिवगज-बस में हुई चोरी का पर्दाफाश, धनारी निवासी नरेंद्र सिंह गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/जगे सिंह देवड़ा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा उप अधीक्षक पुलिस वृत्त शिवगंज के सुपरविजन में बाबूलाल नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शिवगंज से सिरोही बस में बैठी महिला के गहने चोरी की घटना का पर्दाफाश कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरणः प्रार्थिया श्रीमती मोनीका पत्नी भरत कुमार जाति घांची निवासी गरबा चौक छावणी शिवगंज ने पुलिस थाना शिवगंज पर उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं दिनांक 30.03.2026 को करीब 04:30 पीएम पर रोडवेज बस से शिवगंज से सिरोही के लिए मैं और मेरे दो बच्चे रवाना हुए, मेरे पास एक बडा बैग था जिसके अन्दर एक छोटा पर्स और था उसमे एक सोने की चैन जिसमें ओम आकार का पैण्डल सोने का है। मेरा लाईसेन्स, 500 रूपये, एटीएम कार्ड व चाबियां थी उक्त छोटा पर्स यात्रा के दौरान किसी ने मेरे बडे बैग से चोरी कर लिया है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं. 76 दिनांक 04.04.2026 धारा 305 (सी) बी.एन.एस. पुलिस थाना शिवगंज, जिला सिरोही में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
पुलिस कार्यवाहीः अभियुक्त ने प्रार्थियां के चलती बस से चोरी किये बैग में रखे ए.टी.एम. कार्ड का सरूपगंज कस्बा में एसबीआई बैंक के एटीएम पर जाकर 17000 रूपये विड्रो किये। जिसका एसएमएस प्राप्त होने पर शिवगंज पुलिस टीम ने तत्परता से कार्य करते हुये तुरंत एटीएम का पता लगाकर टीम को सरूपगंज रवाना किया। ए.टी.एम. से रकम निकालते समय के फुटेज प्राप्त कर रकम निकालने वाले अज्ञात शख्स के बारे में पता लगाने हेतु विभिन्न मुखबीर व पुलिस मित्रों की सहायता ली गई। इसी के परिणामस्वरूप 01 अभियुक्त नरेन्द्रसिंह को नामजद कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त नरेन्द्रसिंह से पूछताछ करने पर बताया कि मुल्जिम नरेन्द्रसिंह ने बताया कि कालबेलिया गैंग की 07-08 औरतें बस स्टेण्ड के आस-पास घुमती रहती है, जैसे ही कोई यात्री बैग लेकर बस में चढता है तो उनके पीछे-पीछे गैंग के सदस्य बस में चढ़ते है तथा बस में बैठी सवारियों को टारगेट कर उनके बैग से सामान चुराकर अगले स्टेशन पर उतर जाते है। घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- नरेन्द्र सिंह पुत्र किशोर सिंह जाति राजपूत निवासी धनारी पुलिस थाना सरूपगंज जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1.बाबूलाल राणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज
2. ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज
3.भंवरलाल हैडकानि. पुलिस थाना शिवगंज
4.टेकाराम कानि. पुलिस थाना शिवगंज
5.राजेन्द्रसिंह कानि. पुलिस थाना शिवगंज
6.बाबुलाल कानि. पुलिस थाना सरूपगंज
7. प्रमिला महिला कानि. पुलिस थाना शिवगंज
8. रतनलाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज

