PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज । शहर में निजी बस स्टैंड पर आंबेडकर सर्किल के पास रविवार शाम सड़क हादसे में चार वर्षीय बालक गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के चामुंडेरी निवासी मोहम्मद जाकिर की पत्नी चार वर्षीय पुत्र मोहम्मद के साथ शिवगंज आई हुई थी।
रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह निजी बस स्टैंड के पास खड़ी एक फ्रूट की लॉरी से रोजा इफ्तार के लिए फल खरीद रही थी। इसी दौरान पास में खड़ा उसका बेटा सड़क की ओर मुड़ गया, तभी वहां से गुजर रही एक कार की चपेट में आ गया।
हादसे में कार का अगला पहिया बालक के दाहिने हाथ के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह कुचल गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

