PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज | शहर से भीनमाल जा रही बस में सवार महिला के बैग से एक चोर ने 10 तोला सोने के जेवर चुरा लिए। कोरटा गांव निवासी सुरजन कुंवर ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह 28 नवंबर को आशापुरा ज्वेलर्स शिवगंज से सोने के जेवर।
इसमें आड (गले का हार) छह तोला, कान के झुमके सवा तीन तोला के लेकर नाडोल से भीनमाल जा रही थी।
बस में शुक्रवार शाम 4.35 बजे चढ़कर पीहर सांचौर के लिए रवाना हुई। बेग में खरीदे जेवर थे। शिवगंज से बेटी के साथ बस में बैठकर भीनमाल के लिए रवाना हुई, तो शिवगंज बस स्टैंड से अनजान व्यक्ति बस में चढा और पास बैठ गया। बड़ा बैग होने की वजह से बस की गैलेरी में सीट के पास पड़ा था। अनजान व्यक्ति के साथ पास में बैठा व्यक्ति उनकी सीट व गैलेरी के बीच खड़ा हुआ। वह अनजान व्यक्ति बोला बैग सही पड़ा है। उसके साथ आया अन्य व्यक्ति सीट के सामने आया। वह अनजान व्यक्ति सीट पर सिर देकर बेग पर झुका ताकी बेग दिखे न, फिर दोनों व्यक्ति सिरोही उतर गए। महिला ने उन पर शंका जताई है।
