
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में शिवगंज के सरकारी अस्पताल में एक वृद्धा को लावारिस अवस्था में देखा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. दिनेश खराड़ी ने बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण के दौरान इस वृद्धा को देखा। उन्होंने तुरंत समाज कल्याण अधिकारी सिरोही राजेंद्र पुरोहित को सूचित किया
घटना की जानकारी मिलने पर शिवगंज निवासी लेखराज खंडेलवाल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वृद्धा को अपनी मां के रूप में पहचाना। पता चला कि वृद्धा अपने छोटे बेटे के साथ रह रही थीं। उनके खराब व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने घर छोड़ दिया था। वह वापस लौटना भी नहीं चाहती थीं।
सीएमएचओ की सक्रियता और समाचार पत्र में खबर छपने से लेखराज को अपनी मां का पता चल पाया। वे अस्पताल पहुंचे और अपनी मां को घर ले गए। प्रशासन और चिकित्सा विभाग की इस संवेदनशील कार्य के लिए सराहना की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने भविष्य में भी वृद्धजन और लावारिस व्यक्तियों की मदद का आश्वासन दिया है।


