PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने डॉ. हनुवंत सिंह मेड़तिया को शिवगंज का नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। मेड़तिया की यह नियुक्ति मदन माली के पद से इस्तीफा देने के बाद हुई है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन माली के निजी कारणों से पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद से यह पद रिक्त था।
इस पद के लिए शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने डॉ. मेड़तिया की नियुक्ति की घोषणा की। गौरतलब है कि डॉ. मेड़तिया सेवानिवृति के बाद वे सक्रिय रूप से राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। मेड़तिया ने नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का आभार जताया।