PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-होटल पर खडे ट्रक की केबिन में सो रहे ड्राईवर की जेब के चीरा लगाकर रूपये तथा केबिन में रखा मोबाईल चोरी का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार।
डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में थाना स्तर पर श्री फगलुराम उनिपु थानाधिकारी थाना पालडी एम के नेतृत्व में एन.एच.-62 सरहद पालडी में स्थित हनुमान होटल के परिसर में खड़े ट्रक के केबिन के अन्दर सो रहे चालक व खलासी के नींद में से पेंट की जेब में कट लगाकर नगदी व केबिन में पडे मोबाईल फोन को अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाने की वारदात करने पर वारदात की गम्भीरता को देखते हुये थाना स्तर पर टीम का गठन कर अभियुक्तगणों को तकनिकी व मूखबीर की सूचना के आधार पर तीन अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर अभियुक्तगणों के कब्जे से माल मशरूका नगदी एवं मोबाईल बरामद किया गया। शेष माल मशरूका की बरामदगी के प्रयास जारी है।
प्रकरण हालातः प्रार्थी नैनाराम पुत्र राजुराम जाति विश्नोई निवासी पांचला सिद्वा जिला नागौर ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मैं दिनांक 06.11.2025 को अहमदाबाद से ट्रक में परचूनी सामान भरकर मेरे साथ खलासी जयप्रकाश के साथ रवाना होकर रात्रि में सरहद पालडी एम हनुमान होटल पर रूके रात्रि में होटल परिसर में ट्रक खडा कर केबिन के अन्दर सो गये थे रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने मेरे नींद में सोये हुए के पेंट की जेब में से कट लगाकर 12,700/- रूपये तथा केबिन में रखा मोबाईल फोन चोरी कर ले गये। वगैरा पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अज्ञात माल मुल्जिमान की तलाश व पतारसी शुरू की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- तुलसीनाथ पुत्र कपूरनाथ जाति कालबेलिया नाथ उम्र 26 साल पेशा मजदूरी निवासी रामनगर सुमेरपुर पुलिस थाना सुमेरपुर सिटी जिला पाली।
- किशन पुत्र दरगाजी जाति भील उम्र 30 साल पेशा मजदूरी निवासी माना कॉलोनी कालकाजी तालाब सिरोही पुलिस थाना कोतवाली जिला सिरोही।
- ललित उर्फ आशीष उर्फ मोन्टु पुत्र रमेश जाति हीरागर उम्र 26 साल पेशा ड्राईवरींग निवासी झुपा घाट सिरोही पुलिस थाना कोतवाली सिरोही जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1- फगलुराम उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम
2- उदाराम सउनि पुलिस थाना पालडी एम
3- हरीश कानि न 748 पुलिस थाना पालडी एम (विशेष भूमिका)
4- मोहनलाल कानि न 583 पुलिस थाना पालडी एम
5- राममोहन कानि. नं 141 पुलिस थाना पालडी एम
6- मांगसिह कानि नं 983 पुलिस थाना पालडी एम
