PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के सेवाड़ी में कुए में गिरने से युवक की मौत, चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे ओर शव को बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान भूराराम देवासी पुत्र थाना राम देवासी, निवासी सेवाड़ी के रूप में हुई है।
पुलिस ने स्थानीय गौताखोर रामलाल मीणा की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान भूराराम देवासी (54 वर्ष), पुत्र थाना राम देवासी, निवासी सेवाड़ी के रूप में हुई है।
कुएं के पास एक होंडा बाइक खड़ी मिली है। प्रारंभिक तौर पर पैर फिसलने से कुएं में गिरने की आशंका जताई जा रही है। शव को सेवाड़ी सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
