PALI SIROHI ONLINE
बालो विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं बोले-हमारी धरोहर हमारी संस्कृति की पहचान, इसका संरक्षण आवश्यक
सेवाड़ी के कठारगढ़ पीपला रोड स्थित मुंजाजी बालेचा चौहान की जयंती एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के अंतर्गत पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से केशरिया पंचम लहराते हुए भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मुंजाजी बालेचा चौहान व महाराणा प्रताप के जयघोष के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकाली गई।
जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने कहा कि हमारी धरोहर ही हमारी संस्कृति की पहचान है, इसका संरक्षण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। समारोह में सनातन धर्म की रक्षा पर भी विचार रखे गए। कार्यक्रम में गादीपति श्रीकृष्ण धाम, गुड़ा मांगलियान संत महेन्द्रानंद गिरी महाराज, विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी पंचायत समिति बाली भोपालसिंहजी जोधा, थानाधिकारी परबतसिंह भाटी, समाज कल्याण अधिकारी जितेन्द्रसिंह सोनिगरा उपस्थित रहे। इसके साथ ही ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहरसिंह चौहान, चौहान महासभा अध्यक्ष प्रतापसिंह कोठार, उगमसिंह कुमटिया, भंवरसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।

