PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल
बाली। उपखण्ड के सेवाडी में श्री वीर शिरोमणी महाराव मुजाजी बालेचा चौहान जयंती समारोह 4 फरवरी 2025 को आयोजित होगा।
सेवाडी कठारगढ़ पीपला रोड स्थित वीर सिरोमणी मुजाजी बालेचा चौहान जयंती समारोह 4 फरवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। जयंती समारोह के चोहान महासभा बाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान व श्री वीर शिरोमणी महाराव मुजाजी बालेचा चोहान ट्रस्ट बाली के अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, दलबीरसिंह चौहान ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, अध्यक्षता उपप्रधान महावीरसिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि महिपालसिंह देवड़ा बीसलपुर, शैतानसिंह चौहान सेंदला पूर्व अध्यक्ष व आशापुरा ट्रस्ट सदस्य, उगमसिंह चोहान कुमटीया पूर्व अध्यक्ष व मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष पूर्व सरपंच, भगवानसिंह चोहान दुदनी पंचायत समिति सदस्य, छैलसिंह चोहान करवना मिरगेश्वर सरपंच , सुरेन्द्रसिंह चोहान श्रीसेला पूर्व अध्यक्ष चोहान महासभा बाली, ओमपालसिंह चोहान पादरला पूर्व अध्यक्ष मुंजाजी ट्रस्ट व पूर्व सरपंच, शक्तिसिंह चोहान श्रीसेला पूर्व अध्यक्ष मुंजाजी ट्रस्ट बाली, एडवोकेट शैलेन्द्रसिंह चोहान श्रीसेला आशापुरा ट्रस्ट सदस्य नाडोल, प्रतापसिंह कोठार, मनोहरसिंह करनवा सहित संरक्षण भेरू सिंह चौहान केरापुरा, भान सिंह चौहान नाना, मंगल सिंह चौहान नाना, गणपत सिंह सोनिगरा बोया, बाबू सिंह सोनिगरा सादरा, सहित विभिन्न अतिथि सभी समाज बन्धु भाग लेंगे।


