PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-करीब एक वर्ष से फरार डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन मेंओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय टीम द्वारा करीब एक वर्ष से फरार चल रहे डोडा पोस्त तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
घटना विवरणः दिनांक 12.01.2025 को पुलिस थाना पिण्डवाडा द्वारा दौराने नाकाबंदी एक आई-20 कार को उसके चालक द्वारा भगाकर ले जाने पर पीछा कर आई-20 कार नं. एचआर-33-डी-7279 से 42.09 किलोग्राम डोडा पोस्त को बरामद किया जाकर एक मुल्जिम को मौके से गिरफ्तार किया गया था तथा दो मुल्जिम मौके से भागने में सफल हो गये थे, जिनकी करीब एक साल से तलाश की जा रही है, जो अभी उक्त मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः प्रभुराम पुत्र बगताराम जाति जाट आयु 29 साल निवासी रामसर का कुंआ रावतसर पुलिस थाना बाडमेर सदर जिला बाडमेर।
पुलिस टीमः-
1. ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
2. पुखराज कानि नंबर 61 पुलिस थाना सरूपगंज।
3. फतेहदान कानि नंबर 465 पुलिस थाना सरूपगंज
4. सुखदेव कानि नंबर 2645 पुलिस थाना सरूपगंज

