PALI SIROHI ONLINE
यूसुफ मेमन
सरुपगंज | चीनी मांझे का कहर, मासूम सहित तीन घायल
सरुपगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अलग-अलग स्थानों पर चीनी मांझे की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सरुपगंज अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मासूम बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों के गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर चीनी मांझे से गहरे कट लगने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से अवैध रूप से बिक रहे चीनी मांझे पर सख्त रोक लगाने तथा इसे बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

