PALI SIROHI ONLINE
जगेसिंह देवड़ा/पिन्टू अग्रवाल/युशूफ मेमन
सिरोही जिले के सरुपगंज से दु:खद खबर, सरूपगंज के जाने-माने समाजसेवी और पत्रकार किशोर सिंह देवड़ा, अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
समाज सेवी जगे सिंह देवड़ा ने पाली सिरोही ऑनलाइन को बताया कि किशोर सिंह देवड़ा सिर्फ एक पत्रकार नहीं थे, बल्कि वे समाज के एक ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई की आवाज उठाने में समर्पित कर दिया। उनकी कलम में इतनी ताकत थी कि वह समाज की हर बुराई पर प्रहार करती थी, और उनके दिल में इतनी करुणा थी कि वह हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
उनके पत्रकारिता करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आए। वे निडर होकर अपनी बात रखते थे और कभी भी सच्चाई से समझौता नहीं करते थे। सरूपगंज ओर पैतृक गांव पाली जिले के नाणा गाव में उनका नाम सम्मान से लिया जाता था।
उनके निधन की खबर सुनते ही पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उनके योगदान को याद किया और उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया।
पाली सिरोही ऑनलाइन के अनुसार किशोर सिंह देवड़ा हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनकी यादें, उनके विचार और उनके आदर्श हमें हमेशा राह दिखाते रहेंगे। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान हो।
किशोर सिंह देवड़ा के निधन पर
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा,वकील अवधेशजी कासिन्द्रा,
वकील हुक्मराज सिंह राणावत ठिकाना :- सेना,जोरावरसिंह राणावत काछोली, हेमन्तजी पुरोहित धानता,गोपालजी प्रजापत काछोली, विक्रम सिंह करणोत, नरेश रावल, काछोली
जगेसिह देवड़ा काछोली,भुवनेश पुरोहित स्वरूपगंज,वकील प्रतापजी पुरोहित नांनरवाड़ा,
ईश्वरसिंह ठिकाना ;- भेव,
शरद टांक सिरोही, पत्रकार
विक्रम सिंह राणावत अध्यापक काछोली,हनुमान सिंह राणावत सहित विभिन्न लोगो ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि एक सच्चा सपूत खो दिया है। किशोर सिंह देवड़ा को हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि।

