PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जसा राम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, SIUCAW सिरोही व किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में भंवरलाल वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरुपगंज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही कर 05 किलो 480 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 28.01.2026 को थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय जाब्ता द्वारा दौराने गश्त सरहद पुरानी धनारी में दो व्यक्तियों की तलाशी के दौरान अलग अलग बैग में कुल 05 किलों 480 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर अभियुक्त कसना गमेती भील व मानचन्द्रपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तों के विरुद्ध प्रकरण संख्या 33 दिनांक 29.01.2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान अमराराम खोखर निपु थानाधिकारी रोहिडा के जिम्मे किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
01. कसना पुत्र राणाराम जाति गमेती भील उम्र 30 साल निवासी बोरी पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही
02. मानचन्द्रपालसिंह पुत्र माधोसिंह जाति राजपुत उम्र 24 साल निवासी ठाकुरवास पुलिस थाना सिरयारी जिला पाली
पुलिस टीमः-
01 ओमप्रकाश नि.पु थानाधिकारी पुलिस थाना सरुपगंज
02. महेन्द्र कुमार हैड कानि नंबर 720 पुलिस थाना सरुपगंज
03. दिनेश कुमार कानि नंबर 124 पुलिस थाना सरुपगंज
04. बाबुलाल कानि नंबर 410 पुलिस थाना सरुपगंज
05. पुखराजसिंह कानि नंबर 61 पुलिस थाना सरुपगंज
06. गोपीलाल कानि नंबर 365 पुलिस थाना सरुपगंज
07. गेनाराम कानि नंबर 1013 पुलिस थाना सरुपगंज
08. देवीलाल ड्रा कानि नंबर 901 पुलिस थाना सरुपगंज

