श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज गोड़वाड़ ने किया पूर्णिमा व्रत, सत्यनारायण कथा में उमड़ा जनसैलाब
PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
*श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज गोड़वाड़ ने धूमधाम से किया पूर्णिमा व्रत का किया उद्यापन,सत्यनारायण कथा में उमड़ा जनसैलाब।*
*साण्डेराव-* श्री मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज गोड़वाड़ के दिनेश मेवाड़ा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने सत्यनारायण भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और पूर्णिमा व्रत के उद्यापन का भव्य आयोजन में दूर-दूर से समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सत्यनारायण भगवान की प्रतिभा पर अभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात,विद्वान पंडित अम्बालाल शर्मा बाघड (उदयपुर) के साथ शंकर लाल व्यास सादड़ी व अन्य वेद पंडितों ने व्रत कथा का वाचन किया गया, जिसमें भगवान के विभिन्न स्वरूपों और सत्य की महिमा का वर्णन किया गया। कथा के दौरान पूरा पांडल ‘जय श्री हरि’ और ‘सत्यनारायण भगवान की जय’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
*समाज की एकता पर बल:-*
उद्यापन के इस पावन अवसर पर मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज के राष्ट्रीय प्रचारक नटवर मेवाड़ा साण्डेराव ने उपस्थित
समाज को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी आध्यात्मिक उन्नति करते हैं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम,सद्भाव और संगठन की शक्ति को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने समाज के युवाओं को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने का आह्वान किया।
*महाप्रसाद और सम्मान:-*
पूजा और कथा की पूर्णाहुति के पश्चात हवन-पूजन किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी समाज बंधुओं के लिए ‘महाप्रसाद’ (भोज) का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।
*इनकी रहीं मौजूदगी-*
कार्यक्रम में समाज सेवी लादूराम मेवाड़ा,पूरण भाई फालना,बाबु लाल दादाई, चुन्नीलाल मेवाड़ा उमरवास, दिलीप मेवाड़ा देसुरी,मांगीलाल मेवाड़ा,प्रभुलाल मेवाड़ा केलवा, इन्द्र राज मेवाड़ा मुंडारा, पृथ्वीराज मेवाडा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

