भारत सरकार द्वारा जारी डाक टिकटों का विशेष एल्बम की भेंट
PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
* भारत सरकार द्वारा जारी डाक टिकटों का विशेष एल्बम की भेंट*
*साण्डेराव-* मारवाड़ क्षेत्र के गौरव बसंत गांव के स्वर्गीय पी एच पुरोहित रावत सिंह के सम्मान में भारत सरकार द्वारा जारी डाक टिकटों का विशेष एल्बम को भेंट किया।यह एल्बम न केवल स्व.रावत सिंह के प्रति श्रद्धांजलि का प्रतीक है,बल्कि उनके सामाजिक एवं प्रेरणादायी जीवन को भी दर्शाता है।
इस अवसर पर घनश्याम पुरोहित ने बताया कि उनके पिता रावत सिंह समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सदैव अग्रणी रहे। उनके सम्मान में डाक टिकट जारी होना पूरे परिवार एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
भाद्राजून के करणवीर सिंह ने इस भेंट को अत्यंत सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हुए स्व. रावत सिंह के योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। उन्होंने घनश्याम पुरोहित के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम के दौरान पाली कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह,डॉ अरुणसिंह राजपुरोहित सुपोत्र ठाकुर भंवरसिंह राजपुरोहित ठिकाना कुँवारडा भी मौजूद थे। इस दौरान करणवीर सिंह ठिकाना भाद्राजून गढ़ , भंवरसिंह ठिकाना डोडियाली गढ़ दिलीपसिंह राजपुरोहित सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी स्व.रावत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
