
PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
भाजपा सांडेराव मंडल की कार्यशाला आयोजित।
भाजपा सांडेराव मंडल की कार्यशाला भूतेश्वर महादेव परिसर कोसेलाव में मंडल अध्यक्ष रता राम देवासी हिंगोला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला सहसंयोजक महावीर प्रसाद,सुमेरपुर विधान सभा प्रभारी शिव राज सिंह बीठीया,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज नामा तखतगढ़,पंचायत समिति सदस्य बलवंत परिहार रहे।
आयोजन संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं जो 11वर्ष की उपलब्धियां रही वो आमजन एवम देश के सामने हे।संकल्प का अर्थ दृढ़ निश्चय से सफलता प्राप्त करना और इच्छा शक्ति से कार्य में सहयोग देना।
आयोजन में भाजपा मंडल के कार्यकर्ता,जन प्रतिनिधि, एवम प्रबुद्धजन खेता राम,मोहन माली,जोर सिंह सारण,जयंती लाल,विजय वैष्णव, पुरण पूरी,राजू मेवाड़ा,पोकर राम,विजेंद्र त्रिपाठी,गोवर्धन सिंह,विजेंद्र मीणा के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजन के अंत में मंडल अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।