
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक 25 साल के युवक रात को घर में सो रहा था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में मंगलवार सुबह उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसे ICU में भर्ती किया गया और उसका उपचार जारी है। घटना जिले के सांडेराव में मंगलवार अलसुबह 3 बजे के करीब हुई।
जानकारी के अनुसार- शिवकुमार (25) पुत्र किशोर अपने घर में सो रहा था। अलसुबह 3 बजे अंधेरे में उसकी अंगुली पर किसी जानवर ने काटा। वह उठा, लाइट जलाई लेकिन तब कोई जीव-जंतु नजर नहीं आया। ऐसे में वापस सो गया। मंगलवार सुबह होते-होते उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजन तुरंत इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रोमा वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ओल्ड ICU में भर्ती किया गया। जहां उसका उपचार जारी है।


