PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
सांडेराव-स्वामी विवेकान्द जंयती पर हुए कई आयोजन कॅरिअर डे के रूप में मनाया स्वामी विवेकान्द जंयति आर्दर्शो पर चलने का लिया संकल्प*
*साण्डेराव:-* स्थानीय नगर सहित आसपास गांवों में निजी व सरकारी संस्थाओं व स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
मारवाड़ गोड़वाड़ कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत व अखिल भारत हिन्दू युवा मोर्चा पाली जिला अध्यक्ष महावीर मेवाडा के सानिध्य में युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पर सामुहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सनराईज माध्यमिक विधालय के विद्यार्थियों ने एक जागृत रैली निकाल कर स्वामी के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया रैली के दौरान युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत विवेकानंद द्धारा बताये गए संदेशों के अंकित तख्तियां छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित की गई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधाना अध्यापक हरिश परिहार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश की संप्रभुता, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाने में महत्वपुर्ण भुमिका निभाई थी। मारवाड़-गोड़वाड जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेव सिंह राणावत ने विवेकानंद के आदेशों पर चलने की सीख देते हुए पढ़-लिखकर बढ़िया कॅरियर बनाने की बात कही।
अखिल भारत हिंदू युवा मोर्चा के पाली जिला अध्यक्ष महावीर मेवाडा साण्डेराव ने स्वामी विवेकानंद के नारे ’’उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रूको मत’’ का सम्बोधित कर युवा शक्ति को आगे बढने की सलाह दी। विद्यालय कार्यक्रम में घेंवरचंद्र चैहान, दिनेशसिहं सिसोदिया, हरिश परिहार प्रधानाध्यापक और व्यवस्थापक घेवरचंद चौहान महिपाल सिंह नेनाराम मैंसन, प्रिंयका कंवर सोनू लौहार वर्षा राठौड़ कौशल्या देवी, महिपालसिंह बांगडी, सहित युवा एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे। स्कुली छात्र-छात्राओ ने पत्रवाचन, पोस्टर, निबंध, प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता हुई। इस दौरान छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
इस दौरान कनक प्रभा बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में संस्थाप्रधान पन्नालाल माली ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलना चाहिए और अपने अन्दर छुपी प्रतिभा को निहालना चाहिए। इस दौरान सर्वश्रैष्ठ छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। इसी तरह राजकिय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में संस्था प्रधान कपूरचंद परिहार, उपप्रधानाचार्य रूपाराम पारंगी, महेंद्र कुमार,हरिराम माली, विक्रम सिंह, नीलम राठौड, चमन यादव, कपुराराम, पूनम, सीता मीणा, निलेश, प्रकाश खटीक, मनोहरलाल सहित बालक बालिकाओ ने कैरियर डे एवं युवा दिवस समारोह आयोजित किया। राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान मोतीसिंह, आकरियां स्कुल, भुतमगरी स्कुल संस्था प्रधान घनश्याम लोहार, कनकप्रभा बाल निकेतन संस्था प्रधान पन्नालाल माली, सरस्वती पब्लिक विद्यालय व आदर्श विद्या मंदिर में भी शनिवार को विवेकान्द जंयति कॅरियर-डे के रूप में मनाई गई।